Loading...
💪 Motivation & Inspiration
ऋषि वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत भी रामायण की तरह विश्वसाहित्य की अमूल्य कृति है। इसमें वर्णित भारतीय सभ्यता और संस्कृति आज के जीवन में भी प्रासंगिक हैं। महाभारत में कौरवों-पांडवों के पारस्परिक संघर्ष को चित्रित किया गया है। यह जीवन के नैतिक पहलूओं पर भी प्रकाश डालता है। इसमें वर्णित पात्र साधारण मनुष्यों की तरह स्नेह, दुविधा, आत्मसम्मान आदि भावनाओं से युक्त हैं। श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को युद्धभूमि में दिया उपदेश आज भी उपयोगी है।
Authors